फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

शिक्षण संस्थान प्रबंधक समेत दो की मौत, 77 मिले पॉजिटिव

Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस अब जानलेवा होता जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक और थानगांव इलाके के एक रिटायर्ड डाककर्मी की कोरोना से मौत हो गई। दोनों ने लखनऊ में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब जिले में कोरोना से ये 11वीं मौत है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में कैदी, पुलिस कर्मी और शिक्षक समेत 77 और संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2235 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीतापुर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ललित मेहरोत्रा बीमार चल रहे थे। पीजीआई में इलाज के दौरान इनको कोरोना की पुष्टि हुई। शनिवार को इनकी मौत हो गई। इससे शिक्षण संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं थानगांव इलाके के ग्रामसभा लड़िलापुर के मजरे पंडितपुरवा निवासी रिटायर्ड पोस्टमैन को एक सप्ताह पहले दिक्कत होने पर लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में इलाज कराया था। वहां पर जांच के दौरान पॉजिटिव निकले। इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया है। दोनों मौतें जिले से बाहर लखनऊ में हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला कारागार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 15 कैदी और संक्रमित हो गए हैं। इनको जेल में ही क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा बीसीएम हॉस्पिटल खैराबाद, बीआरसी खैराबाद, द्वितीय वाहिनी पीएसी, ब्लॉक सांडा व लहरपुर थाने से एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। बिसवां में दो आशा बहू संक्रमित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, तरीनपुर, विकास नगर, नई हवेली मोहल्ला कजियारा, आर्य नगर, बधैयापुर बिसवां, कुमद्वारा बिसवां, कैथी टोला बिसवां, नीबा डेहरा महमूदाबाद, मोहल्ला लालकुर्ती, शमशेरबाग चुंगी चौकी, मधवापुर मिश्रिख, गंगागंज बड़ागांव, तिवारीपुर मछरेहटा, हुरा पन्ना कॉलोनी सीतापुर, बट्सगंज, भगवानपुर, रहिमाबाद, रोटीगोदाम, पोखरागोसाई, जैतापुर, बिदौरा, रामनगरा, रुद्वा, कमलापुर, मौजीपुर, महमूदाबाद, बसेरा, संगीत किला महमूदाबाद, लखनऊ मेडिकल स्टोर बिसवां, शंकरगंज बिसवां, पकरिया टिकरा बिसवां, माखूपुर, पकरिया टिकरा बिसवां, बागवानी टोला लहरपुर व नवीनगर लहरपुर, सदर बाजार, उरदौली सीतापुर, बाजेपुर हरगांव, रामनगरा, श्यामनाथ कॉलोनी में पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नई बस्ती में चार व गोमती हॉस्पिटल लखनऊ में दो लोग पॉजिटिव हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि शिक्षण संस्थान अध्यक्ष डॉ. ललित मेहरोत्रा ने पीजीआई में जांच कराई थी। इनकी जांच रिपोर्ट जिले को नहीं मिली है। न ही पोर्टल पर अपलोड की गई है। इलाज के दौरान कोरोना से मौत की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed