{"_id":"5f302a3d8ebc3e3cfd42ca7b","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko5344242174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के मरीज एक हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के मरीज एक हजार पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को पीएसी जवान, कार शोरूम के कर्मी समेत 45 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें महोली के ब्रहावली गांव के पहले से संक्रमित परिवार से जुड़ा एक सदस्य भी पॉजिटिव मिला है। जिले में अब मरीजों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार करके 1035 पहुंच गई हैं।
महोली के ब्रहावली गांव में एक दिन पहले ही एक ही परिवार के आठ लोग व उससे पहले दूसरे परिवार के चार लोग संक्रमित हुए थे। रविवार को 38 साल का एक युवक पॉजिटिव हुआ है। वहीं शहर में आनंद नगर मोहल्ले के दो महिला व दो पुरुष पॉजिटिव हुए हैं।
जंगलकोठी सुदामापुरी में दो युवक व तीन महिलाएं संक्रमित हुई हैं। 11 बटालियन पीएसी का एक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गया हैं। सिधौली के अदलापुर, कमलापुर के शिव कॉलोनी, शहर का अंबिकापुरम, शास्त्रीनगर, आदर्शनगर, कांशीराम कॉलोनी, तारानपुर सीतापुर, नारायननगर, सिविल लाइन, मुंशीगंज, खूबपुर, बागवानी टोला लहरपुर, विजलक्ष्मीनगर, गोडियाना, ठकुरनटोला, सेहरखेरा, रामपुर मथुरा इलाके में एक-एक सामने आए हैं।
विज्ञापन
लोहारबाग दो, रोटीगोदाम दो, नारायनपुर मिश्रिख तीन लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसके अलावा हरदोई व शाहजहांपुर जनपद का एक मामला सामने आया है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।