फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona infection will be prevented from 2.5 crores

ढाई करोड़ से कोरोना संक्रमण की होगी रोकथाम

Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona infection will be prevented from 2.5 crores
सीतापुर। कोरोना रोकथाम के लिए अब नगर निकायों में बजट की कोई कमी नहीं आएगी। जिलाधिकारी ने राज्य वित्त आयोग से 2.50 करोड़ रुपये 11 नगर निकायों को दिए है। इस बजट से निकाय सेनिटाइजेशन, मास्क वितरण सहित अन्य व्यवस्थाएं कर सकेंगे। जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए नगर निकायों के पास बजट की कमी है। इससे निकायों में कोरोना नियंत्रण करने में बजट की कमी आड़े आ रही थी।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने 11 नगर निकायों को उनकी जरूरत के अनुसार बजट आवंटित कर दिया है। इस बजट से निकाय अपने यहां पर कोरोना की रोकथाम पर बजट खर्च करके नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। यह बजट मोहल्ले वार सेनिटाइजेशन, साफ सफाई व मास्क वितरण में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी निकायों को निर्देश दिया है कि वह इस बजट को जिला स्वास्थ्य समिति के एसबीआई के खाते में तत्काल स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें। इसकी जानकारी स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश व सीएमओ सीतापुर को उपलब्ध कराई जाए। सबसे अधिक बजट सीतापुर नगरपालिका को 84 लाख रुपये मिला है। जबकि सबसे कम बजट पैतेंपुर को 6.47 लाख रुपये मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिला कितना बजट
नगरपालिका सीतापुर 84 लाख, नगरपालिका खैराबाद 22.89 लाख, नगरपालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य 8.58 लाख, नगरपालिका बिसवां 22.69 लाख, नगरपालिका लहरपुर 28.7 लाख, नगरपालिका महमूदाबाद 24.70 लाख, नगर पंचायत महोली 10.14 लाख, नगर पंचायत सिधौली 13.45 लाख, नगर पंचायत हरगांव 11.27 लाख, नगर पंचायत पैतेंपुर 6.47 लाख व नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद को 14.67 लाख रुपये मिले है।
कोरोना की रोकथाम के लिए नगर निकायों को धनराशि आवंटित की गई है। यह केवल धनराशि कोरोना नियत्रंण पर ही खर्च की जाएगी।
- विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed