फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona infection intensified, 17 positive

कोरोना का संक्रमण तेज, 17 पॉजिटिव

Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infection intensified, 17 positive
कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण फिर तेजी से फैलने लगा है। तीन दिन में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अब रोजाना चार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 मार्च को सात मरीज सामने आए। इनमें सीतापुर, महमूदाबाद, महोली व सीतापुर में सात लोग पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

इसके बाद 29 मार्च को चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें ग्वालमंडी, अर्जुनपुरवा व नई बस्ती निवासी संक्रमित हुए है। 30 मार्च को छह लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें कपूरबाग शास्त्री नगर, कमाल सरायं खैराबाद, महोली, सिधौली नरोत्तम नगर, सेठिया ऑयल इंडीस्ट्रीरियल एरिया सीतापुर में पांच लोग संक्रमित हुए हैं। इन मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।जिले में एक्टिव केसों की संख्या 40 हो गई है। दो मरीज एल वन हॉस्पिटल, 28 मरीज होम क्वारंटीन व सात मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। तीन मरीजों के भर्ती होने की प्रक्रिया जारी है।
बरती जा रही है लापरवाही
कोरोना के मामलों में एकाएक तेजी आ रही है। लेकिन लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। जिला प्रशासन भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लापरवाह दिख रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। लोग बिना मास्क के ही आवागमन कर रहे हैं। कहीं पर भी कोई रोकटोक नहीं है।
यहां तक की पुलिस भी बिना मास्क वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जब जिला प्रशासन कोरोना को लेकर इतना बेफ्रिक है तो लोग भी पाबंदियों को दरकिनार कर आवागमन कर रहे हैं। लापरवाही संक्रमित मामलों को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।
सरकारी विभाग भी है लापरवाह
कोरोना को लेकर आम लोग तो बेपरवाह दिख रहे हैं, सरकारी मुलाजिम भी कम लापरवाह नहीं है। जब कोरोना के मामले अधिक बढ़ रहे थे तब शासन ने सभी विभागों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे।
इससे विभागों में बाहरी आवागमन का लेखा जोखा तय किया जाता था। जब मामले थम गए तो इस पर भी लगाम लग गई। अब यह कोविड हेल्प डेस्क किसी भी विभाग में दिखाई नहीं दे रही है। अब न तो किसी का हाथ सैनिटाइज किया जाता है और न ही मास्क चेक होता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो खत्म हो गया है। यही लापरवाही भारी पड़ सकती है।

जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सभी से अपील है कि मास्क जरूर लगाएं। जब भी बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आवश्यक कार्य होने पर ही आवागमन करें। रेल व बसों में यात्रा करते समय लोगों से दूरी बनाए रखें। बाहर जाने पर हाथ सैनिटाइज करते रहे।
- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed