फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona infected in Maholi

महोली में चश्मा कारोबारी कोरोना संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona infected in Maholi
सीतापुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है। सोमवार को महोली में चश्मा कारोबारी संक्रमित पाया गया है। लखनऊ में प्राइवेट लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। एक की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

महोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी एक युवक (27) लखीमपुर के मितौली में चश्मे की दुकान खोलने के लिए पिछले सप्ताह में दो से तीन बार लखनऊ सामान लेने गया था। बताते हैं कि चश्मा कारोबारी के पेट में कुछ समस्या थी। इसलिए उसने खुद को लखनऊ के एक अस्पताल में दिखाया था, जहां पर चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

रविवार को युवक ने कोरोना की जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कारोबारी लखनऊ में ही एक अस्पताल में भर्ती है। नया केस मिलने के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक 63 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। मछरेहटा के घाघपुर के प्रधान पति की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मरीज एल-1 खैराबाद में भर्ती हैं, जबकि अन्य का लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि महोली का चश्मा कारोबारी व्यापार के सिलसिले में कई बार लखनऊ गया था। वहीं, संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। मरीज लखनऊ में ही भर्ती है।
घर-घर सर्वे कर की स्क्रीनिंग
चश्मा कारोबारी के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को महोली सीएचसी अधीक्षक डॉ. इमरान टीम के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचे, जहां पर टीमाें को लगाकर घर-घर सर्वे कराया। अधीक्षक ने बताया कि गांव में 55 से 60 घर हैं। आबादी 250 के करीब है। सभी की स्क्रीनिंग करा दी गई है।

संपर्क में आए 50 लोगों का लिया जाएगा सैंपल
कोरोना पॉजिटिव व्यापारी के परिवार को क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की तैयारी चल रही है। अधीक्षक ने बताया कि परिवार के अलावा गांव के करीब 50 लोगों को चिह्नित किया गया है। उन सभी का सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed