फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cooperative society employees union asked for arrears

सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने मांगा बकाया

Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cooperative society employees union asked for arrears
सीतापुर। सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा बकाया गेहूूं खरीद का भाड़ा एवं सुख सुविधा का भुगतान करने की मांग जिला प्रबंध पीसीएफ से की है। बीते साल नवंबर माह में कई दिन तक समितियों में तालाबंदी के बाद लिखित समझौता हुआ था। इसमें भुगतान करने का आश्वासन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। 18 जनवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो एक बार फिर संघ धरना प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह एवं महामंत्री सुरेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की गई थी। नौ नवंबर को डीएम विशाल भारद्वाज एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डा. विवेक कुमार सिंह के हस्तक्षेप एवं जिला प्रबंधक पीसीएफ द्वारा संगठन को लिखित आश्वासन के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल 30 नवंबर तक स्थगित की गई थी।
विज्ञापन

भुगतान न होने पर 28 दिसम्बर को डीएम को पत्र दिया गया। सहायक निबंधक सहकारिता ने 27 दिसम्बर को जिला प्रबंधक पीसीएफ को भुगतान करने के निर्देश दिए। एफसीआई से भुगतान प्राप्त हो जाने के बाद भी जिला प्रबंधक वर्ष 2020-21 गेहूं खरीद का भाड़ा एवं सुख-सुविधा का भुगतान नहीं कर रहे हैं। 18 जनवरी तक भुगतान नहीं किया तो दोबारा धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस संबंध में सभी पत्रों के साथ जिला प्रबंधक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed