{"_id":"6462834bb588f3452f055be4","slug":"cooperative-societies-will-also-become-centers-of-business-activities-in-villages-sitapur-news-c-13-1-236686-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांवों में अब व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेंगी सहकारी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांवों में अब व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेंगी सहकारी समितियां
Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सहकार से समृद्धि तक के सूत्र वाक्य को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेजी से चल रही है। इसी क्रम में अब सहकारी समितियों को बहु उद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में तब्दील किया जा रहा है। जिन सहकारी समितियों की पहचान अब तक सिर्फ सीमित कार्यों के लिए होती थी, वहां अब छोटा मॉल जैसा नजारा दिखा करेगा। सीतापुर में 207 सहकारी समितियों में से 203 का कायाकल्प इसी तर्ज पर किए जाने की तैयारी चल रही है।
आमतौर पर सहकारी समितियों का कार्यक्षेत्र धान, गेहूं की खरीद, खाद, बीज और कीटनाशक की बिक्री कराने तक ही सीमित रहता है। महाराष्ट्र और गुजरात में सहकारी समितियों के कामकाज की तर्ज पर अब प्रदेश में भी सहकारी समितियों की दशा सुधार का काम शुरू हुआ है। इसी क्रम में बड़़ा निर्णय लेते हुए सहकारी समितियों की मूल पहचान में भी परिवर्तन किया जा रहा है। इसके तहत अब सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के नाम से जाना जाएगा। यह समितियां सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर खाद बीज के उत्पादन के साथ ही इनकी पैकेजिंग और ब्रांडिंग का काम भी कर सकेंगी। इतना ही नहीं सहकारी समितियां विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकेंगी। जैसे शैक्षिक संस्थानों, सामुदायिक केंद्रों का संचालन या घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बिक्री का कार्य भी बहुउद्देश्यीय समितियां कर सकेंगी।
यह कार्य वही समितियां कर पाएंगी, जिनके पास निजी भवन हों। जनपद सीतापुर में 207 सहकारी समितियां हैं, जिनमें से 203 के पास निजी भवन हैं। चार समितियों के लिए भवन निर्माण की कवायद चल रही है। पूर्व से निर्मित भवनों की दशा सुधार के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
कृषि पैदावार और उसके उत्पादों पर भी व्यापार करेंगी समितियां
शासन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि संबंधित समिति अपने क्षेत्र में कृषि पैदावार और उसके उत्पाद को लेकर भी व्यापार कर सकेंगी। मछली पालन, बागवानी, सब्जी की खेती, भेड़-बकरी, सुअर पालन आदि को भी यह समितियां बढ़ावा देंगी और उक्त कार्य के लिए समिति के सदस्यों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करा सकेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सहकारिता की दशा में वृहद परिवर्तन हो रहा है। सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही हर ग्रामवासी के लिए भी उपयोगी बनाए जाने की दिशा में काम हो रहा है। सहकारी समितियां सिर्फ खाद बीज तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि यह गांव में ही बड़ा बाजार भी बनकर उभरेंगी।
-जेपीएस राठौर, सहकारिता मंत्री