फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Convenience from multipurpose hall

बहुउद्देशीय हाल से मिलेगी सहूलियत

Tue, 21 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Convenience from multipurpose hall
खैराबाद में भूमि पूजन करते कमिश्नर रंजन कुमार व सांसद राजेश वर्मा व अन्य अफसर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
खैराबाद (सीतापुर)। विनियमित क्षेत्र की धनराशि से बनाए जाने वाले ‘भूमिजा’ बहुउद्देशीय हाल का मंडलायुक्त रंजर कुमार व सांसद राजेश वर्मा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। छह सौ व्यक्तियों की क्षमता वाले इस बहुउद्देशीय हाल से प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम के संचालन व विभिन्न प्रकार के आयोजनों में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अर्जुनपुर में भूमिजा का निर्माण होने से लोगों को फायदा होगा। मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनपद में इससे पूर्व 600 या उससे अधिक क्षमता का बहुउद्देशीय स्थल उपलब्ध नहीं था। उन्होंने आंख अस्पताल में स्थित बहुउद्देशीय हाल के जीर्णोद्धार के लिए भी शासन स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से इस हाल के जीर्णोद्धार के लिए शासन को अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त रंजन कुमार ने कहा, बहुउद्देशीय हाल जनपद के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके माध्यम से एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रशिक्षण देना, उनसे बात करना संभव हो सकेगा। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि विभिन्न प्रकार के शासकीय, अशासकीय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक उच्च कोटि के हाल का अभाव सभी को महसूस हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद के समीप यह स्थल चिह्नित किया गया है। विनियमित क्षेत्र के 600 व्यक्तियों की क्षमता के इस हाल का भूमि पूजन, शिलान्यास कार्यक्रम कराया गया। उन्होंने कहा, बहुउद्देशीय हाल का नाम माता सीता के एक नाम ‘भूमिजा’ पर रखा गया है। इस मौके पर एसपी आरपी सिंह, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed