{"_id":"65aecef1f04670d2990aa78d","slug":"controversy-over-leaving-cows-in-cow-shed-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8876-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोशाला में गोवंश छोड़ने पर विवाद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोशाला में गोवंश छोड़ने पर विवाद, केस दर्ज
Tue, 23 Jan 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिलरिया गांव में गोवंशों को गोशाला में छोड़ने पर विवाद हो गया। जिसको लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रॉवल अदेसर गांव निवासी मुकेश ने बताया कि वे बीते शनिवार को अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से निराश्रित गोवंशों को बिलरिया स्थित गोशाला में छोड़ने गए थे। गोशाला में पशुओं के छोड़े जाने से बिलरिया निवासी विमल, मटरू व पंकज नाराज हो गए। तीनों ने उनसे गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारापीटा। आरोप है कि तीनों ने उनके ट्रैक्टर को तोड़कर उसकी बैटरी भी निकाल ली। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।