फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   control room will run 24 hour

कंट्रोल रूम में 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें

Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
control room will run 24 hour
सीतापुर। अयोध्या मसले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम अब चौबीस घंटे खुलेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कंट्रोल रूम में सूचनाएं दर्ज होंगी।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05862-245753 है। इसके संचालन के लिए विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी समय से अपना कार्य प्रारम्भ करेंगे। कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं का अंकन रजिस्टर में कर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

यदि किसी कर्मचारी द्वारा कार्य में शिथिलता बरती गई तो उसका उत्तरदायित्व संबंधित कर्मचारी का होगा। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों में से यदि कोई कर्मचारी स्थानांतरित-सेवानिवृत्त होता हो तो उसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा तत्काल अपर जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के सहायक केंद्र प्रभारी, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा दायित्व तथा कर्मचारियों की उपस्थिति व उन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोई भी सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर दे सकते हैं अथवा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 व 100 पर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed