{"_id":"64e34763c9211a71f90a5054","slug":"consumers-enraged-by-undeclared-power-cuts-siege-of-sub-centre-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1704-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता, उपकेंद्र का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता, उपकेंद्र का घेराव
Mon, 21 Aug 2023 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 5
कमलापुर (सीतापुर)। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पावर हाउस का घेराव किया। रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव आरपी सिंह के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग पत्र अवर अभियंता को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आरपी सिंह ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से हर व्यक्ति परेशान है। क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ गया है। जिससे ट्रिपिंग होती है। आए दिन हो रही फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रहती है। इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। इसलिए क्षेत्र के सभी ट्रांसफॉर्मरों को चेक किया जाए। ट्रांसफॉर्मर पर लोड के अनुसार क्षमता वृद्धि की जाए। बिजली सप्लाई का शेड्यूल तय है। इसी के अनुसार सप्लाई की जाए। जिससे आमजन उसका उपयोग कर सकें। इस अवसर पर संजय सिंह, रवि तिवारी, आसिफ, इसरार, डब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।