{"_id":"67f174fa0f2cac14700c02ef","slug":"construction-of-ccu-will-gain-pace-with-rs-8-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1053-129695-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आठ करोड़ से रफ्तार पकड़ेगा सीसीयू का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आठ करोड़ से रफ्तार पकड़ेगा सीसीयू का निर्माण
Sat, 05 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के नये भवन में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। शासन ने इसके लिए आठ करोड़ रुपये की दूसरी किस्त राशि जारी कर दी है। पहली किस्त के बतौर मिली एक करोड़ की राशि से नींव भरवाने के बाद इसका निर्माण रुका हुआ था।
सिविल लाइन इलाके में स्थित जिला अस्पताल के नये प्रस्तावित भवन में 19 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो रहा है। शासन से इसके भवन निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी करने से बीते काफी समय से बंद निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ सकेगा। इस यूनिट में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
मरीजों को जांच के साथ ही दवा की सुविधा मिलेंगी। इससे हर दिन मेडिकल कॉलेज रेफर होने वाले 10 से 15 गंभीर मरीज को जिला अस्पताल में ही इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी। इस यूनिट के क्रियाशील होने से हृदय रोग, किडनी, लीवर, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को भी बेहतर इलाज सुविधा मुहैया हो सकेगी। इस निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
24 घंटे क्रियाशील रहेगा 50 बेड का वार्ड
इस यूनिट में मरीजों के लिए वेटीलेंटर, आक्सीजन, एंजियोग्राफी सहित तमाम सुविधाएं रहेगी। शुरुआती चरण में इसे 50 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ से प्रशिक्षित स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। यह अस्पताल में 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
स्वीकृत बजट की दूसरी किस्त राशि के मिलने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यूनिट के निर्माण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा कराए जाने का पूरा प्रयास होगा। अविनाश गौतम, अवर अभियंता