{"_id":"68a03800138172c89d062999","slug":"constable-died-in-a-road-accident-in-sitapur-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, विभाग के काम से महोली गया था; लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, विभाग के काम से महोली गया था; लौटते समय हुआ हादसा
Sat, 16 Aug 2025 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 01:19 PM IST
सार
सीतापुर में सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई। वह विभाग के काम से महोली गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। घटना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
सुरजीत (29) की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई। वह शहर कोतवाली में तैनात था। सिपाही की पहचान पीलीभीत के बीसलपुर निवासी सुरजीत (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसा महोली की रीछाही चौकी इलाके में हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि सुरजीत करीब तीन साल से कोतवाली में तैनात था। वह मौजूदा समय जेल चौकी में पोस्ट था। पोस्टमार्टम से संबंधित कुछ कागजात पहुंचाने के लिए महोली गया। वहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन