फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress workers demonstrated against inflation and unemployment

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated against inflation and unemployment
बैलगाड़ी पर बैठकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था व किसान विरोधी कानून के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर से लेकर महमूदाबाद व लहरपुर में कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालकर अफसरों को ज्ञापन सौंपा। विरोध जताने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को हाथ में लेकर बैलगाड़ी पर सवार होकर नारे लगाए।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मार्च शहीद कैप्टन मनोज पांडेय चौक से शुरू हुआ। कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी व कंधे पर गैस सिलेंडर रखकर लालबाग चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, रोजगार व बढ़ते अपराधों पर रोक की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, शमीना शफीक, पुष्पेंद्र सिंह, रिजवान खान, अनुज चौहान, पुष्पा भार्गव, सर्वेश सिंह, धीरेश कश्यप, संजय सनी, प्रेमलता, मीना मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कैथीटोला स्थित आवास से कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकालाकर नारेबाजी करते हुए रामकुंड चौराहे पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एसडीएम रामदशरथ राम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार खेमकरण इंटर कॉलेज से घनश्याम लाल शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केशरीगंज तिराहे तक नारेबाजी की। इस मौके पर कन्हैया मेहरोत्रा, चोक्षविभू अवस्थी, हाजी सिराज, अचिन मिश्रा, डॉ. विनोद दीक्षित, आशीष शुक्ला, कमाल कुरैशी, लल्लूराम शुक्ला, दानिश सिराज, शिव शुक्ला छोटेलाल, संतोष उपस्थित थे।

‘बेरोजगारी से अवसाद ग्रस्त हैं युवा’
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ बदहाली छाई हुई है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बेरोजगारी से युवा अवसाद ग्रस्त हो रहे। बढ़ते अपराधों की वजह से हर आदमी दहशत में जीवन जीने को मजबूर है। इन हालातों में बीजेपी को गद्दी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed