फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress is true friend of Dalit : Rahul

कांग्रेस ही दलितों की सच्ची हितैषी : राहुल

Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress is true friend of Dalit : Rahul
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो की रूपरेखा में दलित वोट बैंक को रिझाने का खास ख्याल रखा गया है। शायद यही वजह रही कि शहर में प्रवेश करने से पहले राहुल ने महाराजा छीता पासी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। यहां राहुल ने कांग्रेस को दलितों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने सपा और बसपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों की कठपुतली करार दिया।
विज्ञापन


शहर की सीमा के शुरुआत में वैदेही वाटिका के निकट दोपहर को राहुल गांधी की यात्रा महाराजा छीता पासी किले के पास पहुंची। यहां राहुल ने छीता पासी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इसके बाद वे आम जनता से मुखातिब हुए। राहुल बोले, कांग्रेस सभी वर्गों का ख्याल रखती है। गरीबों, पिछड़ों व दलितों के लिए संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल शहर की ओर रवाना हो गए। रोड शो के दौरान रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप चौराहे आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। बस स्टॉप से ही राहुल गांधी रथ के ऊपर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा गुरुगोविंद सिंह चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई लक्ष्मी मार्केट तिराहे पर पहुंची। यहां राहुल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों का नहीं चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है, जबकि कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यहां से राहुल का काफिला रंपा टाकीज रोड, उजागर लाल चौराहा होते हुए मन्नी चौराहे पर पहुंचा। यहां भी राहुल ने सभा को संबोधित किया।


राहुल गांधी के रोड शो के दौरान हाईवे पर आवागमन को जगह-जगह रोक दिया गया। इस दौरान हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बन गए। रोड शो शहर के मुख्य बाजार से होकर निकला, जिसको लेकर बाजार आने व जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed