{"_id":"62055f6292368b54211d84c4","slug":"congress-is-neither-national-nor-indian-brother-sister-party-jp-nadda-sitapur-news-lko6172801101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस न राष्ट्रीय, न भारतीय... भाई-बहन की पार्टी : जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस न राष्ट्रीय, न भारतीय... भाई-बहन की पार्टी : जेपी नड्डा
विज्ञापन
बिसवां में भाषण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अकेली भाजपा ही छाती ठोंक कर कह सकती है कि वह राष्ट्रीय पार्टी है। हम विकासवाद, राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। बाकी सभी पार्टियां वंशवाद, परिवार, इलाकावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति करती हैं। फिर चाहे जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस परिवार, पीडीपी, हरियाणा में लोकदल, यूपी में सपा, बिहार में आरजेडी, पश्चिम बंगाल में ममता, उड़ीसा में बीजू, तेलंगाना में केसरिया, महाराष्ट्र में शिवसेना या फिर एनसीपी हो... ये सभी परिवार की पार्टी हैं। कांग्रेस अब न राष्ट्रीय रह गई, न भारतीय। राहुल-प्रियंका का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी है।
महिलाओं को अब चूल्हा नहीं फूंकना पड़ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि घर के मालिक अब पुरुष नहीं, महिलाओं को बनाया गया है। मोदी के नेतृत्व में काम कर रही योगी सरकार ने नारी सशक्तीकरण को मजबूत किया है। महिलाओं को चूल्हा नहीं फूंकना पड़ता। पांच मिनट में पति के लिए चाय, 30 मिनट में खाना गैस चूल्हे पर तैयार हो जाता है।
देश का पहला राज्य, जहां पर होंगे पांच एयरपोर्ट
जेपी नड्डा बोले कि यूपी देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां पर पांच एयरपोर्ट होंगे। अब यूपी की तस्वीर बदल रही है। आर्थिक मामलों में पांच नंबर से दो नंबर पर आ गया है। अब साथ मिला तो यूपी पहले नंबर पर होगा। लखनऊ में आयुष का विश्व विद्यालय बन रहा है। विकास की कहानी लिखी जा रही है। एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। प्रदेश को दंगा मुक्त करने के लिए देवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, बहराइच, कानपुर में एंटी टेरिस्ट कमांडो सेंटर बनाया जा रहा है।