फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Confirmation of cutting of trees on Parikrama Marg, action will be taken against missing accountant

Sitapur News: परिक्रमा मार्ग पर पेड़ काटने की पुष्टि, लापता लेखपाल पर होगी कार्रवाई

Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of cutting of trees on Parikrama Marg, action will be taken against missing accountant
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र स्थित परिक्रमा मार्ग के प्रथम पड़ाव कोरौना से बीते दिनों कुछ पेड़ काटे गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी थी। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो ने मामले की जांच की थी। कानूनगो की रिपोर्ट में परिक्रमा मार्ग से सात पेड़ काटने की पुष्टि हुई है। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल एफआईआर दर्ज करवाने के स्थान पर कई दिनों से तहसील से गायब हैं।
विज्ञापन

कानूनगो के मुताबिक गांव में नए लेखपाल की तैनाती होगी। दोषी लेखपाल पर कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी संदना चंद्रभान यादव ने बताया कि राजस्व विभाग तहरीर देगा, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो अब्दुल मन्नान ने बताया कि लेखपाल रामसागर मौका मेमो लेकर चले गए। लगभग 10 से 15 दिनों से वह तहसील नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी है। लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी व कोरौना गांव में नए लेखपाल को मंगलवार को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed