फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Conduct joint inspection of arms shops: Divisional Commissioner

शस्त्र दुकानों का संयुक्त निरीक्षण करें: मंडलायुक्त

Wed, 25 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Conduct joint inspection of arms shops: Divisional Commissioner
सीतापुर। कलेक्ट्रेट परिसर का मंगलवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय, नजारत अनुभाग, एलबीसी, शस्त्र अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय सहित विभिन्न कार्यालयों काे देखा। उन्होंने शस्त्र दुकानों के संयुक्त निरीक्षण के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय में हैसियत प्रमाण-पत्र से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा की। कहा कि प्रमाण पत्र समय सीमा के अंदर ही जारी हों। उन्होंने उपजिलाधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का परीक्षण कर प्राॅन एकाउंट, अवकाश विवरण आदि प्रविष्टियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिनकी सेवापुस्तिका उपलब्ध नहीं है, उनसे शीघ्र पत्राचार कर सेवा पुस्तिका मंगवा ली जाये। उन्होंने आईजीआरएस पर लंबित व डिफाल्टर प्रकरणों की समीक्षा की। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे की बात कही। मंडलायुक्त ने एलबीसी पटल के निरीक्षण के दौरान 14वें व 15वें वित्त आयोग की धनराशि के आवंटन और व्यय की जानकारी लेकर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। साथ ही डीएलआरसी पटल में धारा-98 से संबंधित प्रकरणों और अंतिम तीन निस्तारित फाइलों का परीक्षण किया। अभिलेखों का वर्षवार रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री संदर्भ व आरटीआई शिकायतों की स्थिति की समीक्षा भी की। शिकायत के निपटारे के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने और रजिस्टर अपडेट करने को कहा। इसके बाद अभिलेखागार में नकल रजिस्टर, शस्त्र अनुभाग में शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण व वरासत पत्रावलियों की समीक्षा की। नजारत अनुभाग में संचालित कार्यों व किस्तों की स्थिति जानी। संग्रह अनुभाग में जारी व निस्तारित आरसी की जानकारी ली और तहसीलवार मिलान करने को कहा। भूलेख व अन्य अनुभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में दाखिल-खारिज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित वादों के शीघ्रता से निपटारे के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ राजागणपति आर, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed