फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Complaint of illegal mining turned out to be false, plaintiff under siege

Sitapur News: झूठी निकली अवैध खनन की शिकायत, वादी घेरे में

Sat, 14 Dec 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Complaint of illegal mining turned out to be false, plaintiff under siege
सीतापुर। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में एक शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अवैध खनन की शिकायत की थी। इसके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजकर इसकी शिकायत करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उप जिलाधिकारी महमूदाबाद शिखा शुक्ला के स्तर पर हुई इस प्रकरण की जांच में शिकायत की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद एसडीएम ने शिकायतकर्ता पर ही झूठी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम महमूदाबाद शिखा शुक्ला ने बताया कि तहसील क्षेत्र निवासी शिवेन्द्र प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री संबोधित पत्र व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जयरामपुर गांव में बघाइन मोड़ वाले मार्ग पर अवैध खनन की शिकायत की गई थी। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मिली भगत से खनन करने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने बीती 7 दिसंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी इस मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

जांच में जयरामपुर गांव की गाटा संख्या 133/0.1940 हेक्टेयर व गाटा संख्या 132/0.5940 हेक्टेयर पर प्यारेलाल, सुरेश प्रकाश पटेल, जयसिंह, अमर सिंह, प्रदीप कुमार व लालता प्रसाद, राशदी बानो सह खातेदार मिले। इन गाटा संख्या पर बिलौली बाजार निवासी पंकज वर्मा द्वारा डीएम कार्यालय के खनन अनुभाग से साधारण मिट्टी की निकासी के लिए अनुज्ञा पत्र भी प्राप्त किया गया था। इससे वह 16 नवंबर से 14 जनवरी 2025 तक मिट्टी खनन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अवैध खनन की शिकायत झूठी साबित होती है। इससे सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed