फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Complaint filed in fake birth certificate case; case to be registered.

Sitapur News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में दी तहरीर, दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed in fake birth certificate case; case to be registered.
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने के मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


रोजहा निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि अंसार कंप्यूटर्स से अपनी बेटियों के जन्म प्रमाणपत्र एक हजार रुपये देकर बनवाए थे। जांच के दौरान दोनों प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद वह प्रमाणपत्र जारी करने वाले इमलिया सुल्तानपुर स्थित अंसार कंप्यूटर्स के संचालक शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि संचालकों ने प्रमाणपत्र छीनकर फाड़ दिए। किसी तरह वहां से निकलकर पप्पू ने मामले की जानकारी मीडिया व पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना इमलिया सुल्तानपुर में तहरीर देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आदिल के सिंडिकेट की जांच तेज
थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि बीते शुक्रवार फर्जी दस्तावेज के मामले में इमलिया सुल्तानपुर निवासी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके सिंडिकेट की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार फर्जी राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार आदिल के पास न कंप्यूटर, न प्रिंटर और न ही लैमिनेशन मशीन है। ऐसे में पूरे मामले की गहनता से जांच किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed