फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Complain about rumor spread on social media on whatsapp

वाट्सअप पर करें सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की शिकायत

Fri, 15 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Complain about rumor spread on social media on whatsapp
सीतापुर। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की शिकायत के लिए अब आपको थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यूपी पुलिस ने इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर (08874327341) जारी किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर चौबीस घंटे किसी भी समय शिकायत कर सकते हैं। आपको शिकायत के साथ आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट सुबूत के तौर पर भेजना होगा। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो जाएगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने पूरे प्रदेश के लिए एक ही व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर सातों दिन 24 घंटे शिकायत की जा सकती है। आपत्तिजनक पोस्ट की स्क्रीन शॉट, वीडियो या ऑडियो क्लिप व्हाट्सएप नंबर पर साक्ष्य के तौर पर शिकायत के साथ अपलोड करना होगा। शिकायत लखनऊ के कंट्रोल रूम (साइबर क्राइम) में पहुंचेगी। जिसके बाद लखनऊ की साइबर सेल टीम सक्रिय हो जाएगी। वहां से संबंधित जिले की पुलिस कंट्रोल रूम भेज दी जाएगी। साइबर सेल में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शिकायत पर लखनऊ से सीधे भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए एसपी एलआर कुमार ने भी कुछ नंबर जारी किए हैं। एसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री (लेख, फोटो, वीडियो आदि) की सूचना कंट्रोल रूम 05862-245753 के अलावा एएसपी उत्तरी के मोबाइल नंबर 9454401118, सीओ क्राइम को 9454401519, प्रभारी साइबर सेल को 7839860398 व प्रभारी मीडिया सेल को 7839860389 पर दे सकते हैं। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध आईटी एक्ट के साथ एनएसए तक की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed