{"_id":"668c5e2862b682f2e8015174","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-be-reviewed-every-monday-sitapur-news-c-102-1-slko1037-115950-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हर सोमवार को की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हर सोमवार को की जाएगी
Tue, 09 Jul 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती सीडीओ।
सीतापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। सीडीओ ने माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।
सीडीओ निधि बंसल ने कहा 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने खराब प्रगति वाले विभागों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियों को निर्धारित समयावधि पर माइक्रोप्लान के अनुसार संचालित कराते हुए शत-प्रतिशत फीडिंग किया जाना सुनिश्चित करें। फीडिंग में लापरवाही की वजह से प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण, इनका त्वरित व सही उपचार, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए कई विभागों को लगाया गया है। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई उद्यान, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आदि विभाग शामिल है। यह सभी विभाग मिलकर अभियान को चला रहे है।
संचारी रोग नियंत्रण माह में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए साफ-सफाई, हैंडपंप, हैंडपंप प्लेटफॉर्म मरम्मत, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त रखना, अध्यापकों द्वारा विद्यालयों में बच्चों में रोगों के प्रति जागरूकता, साबुन से हाथ धोना, पर्यावरणीय स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम पता व मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगी। बुखार के रोगियों की सूची, इन्फ्लुएन्जा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करेंगी। इसी के साथ क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, फ्रंंटलाइन वर्करों द्वारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इस अभियान के दौरान समस्त विभाग अपनी निर्धारित गतिविधियों को क्रियान्वित करेंगे। संचारी रोग नियंत्रण के लिए दी गईं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी। विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष शनिवार तक की गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।