फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Commission members upset over irregularities in women's hospital

Sitapur News: महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर बिफरीं आयोग की सदस्य

Fri, 15 Nov 2024 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 Nov 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Commission members upset over irregularities in women's hospital
अस्पताल में अ​भिलेख देखतीं महिला आयोग की सदस्य।
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रियंका मौर्या ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ. सुनीता कश्यप से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल में बेड की उपलब्धता, डिलीवरी दर, दवाओं की उपलब्धता व अन्य जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिले में डेंगू के मामलों की जानकारी ली। महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की कमी का मामला उठाया। अस्पताल में 24 सुरक्षाकर्मियों की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. प्रियंका ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका को देखा। ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, आयुष्मान वार्ड, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी कक्ष, किच, वन स्टॉप सेंटर, ऑपरेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। लेबर रूम में सामान्य डिलीवरी व क्रिटिकल केस की जानकारी ली। एक महिला मरीज का पर्चा भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, महिला थाना प्रभारी भावना भारद्वाज सहित चिकित्सक उपस्थित रहे। वहीं, जिला पुरुष चिकित्सालय का भी उन्होंने निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोले की तकिया बनाकर सोता मिला मरीज
इमरजेंसी कक्ष पहुंचकर पर्चों की जानकारी ली। रजिस्टर पर अंकित मरीजों के विवरण देखे। कई मरीजों से बात की। महिला वार्ड में बेडशीट चेंज न होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। झोले की तकिया बनाकर मरीज सोते मिले इस पर सदस्य महोदय ने वार्ड इंचार्ज को फटकार लगाई। बेडशीट, तकिया आदि को प्रतिदिन बदलने के निर्देश दिए। गंभीर महिला मरीज को इमरजेंसी में एडमिट कर इलाज कराने के निर्देश दिए। रसोईघर व चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण कर बच्चों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed