फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Combing continues, no trace of leopard

कांबिंग जारी, तेंदुआ का सुराग नहीं

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Combing continues, no trace of leopard
महोली (सीतापुर)। महोली इलाके में तेंदुआ के पगचिह्न दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कांबिंग की। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

महोली इलाके में मंगलवार को चंद्रा गांव के निकट जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए थे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जांच की थी। टीम ने जांच के बाद पगचिह्न तेंदुआ का बताया था। बुधवार व गुरुवार को टीम ने हाईवे से हरैया फत्तेपुर तक कांबिंग की, जहां तेंदुआ के पगचिह्न पड़ोसी जनपद लखीमपुर की तरफ जाते हुए मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरैया फतेहपुर से रुस्तम नगर कोल्होरा तक पगचिह्न देखे गए। वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि शुक्रवार को तेंदुए के पगचिह्न पड़ोसी जनपद लखीमपुर की सीमा के निकट नदी की तलहटी में मिले हैं। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि तेंदुआ नदी के किनारे-किनारे जंगलों की तरफ निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं पर किसी शिकार का साक्ष्य नहीं मिला है। टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। फिर भी लोग सतर्क रहकर खेतों की तरफ निकलें। भले ही अभी तक तेंदुआ के बारे में कोई जानकारी न हो सकी हो लेकिन ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed