फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Combing continues in search of tiger, new footprints not found

बाघ की तलाश में कांबिंग जारी, नहीं मिले नए पगचिह्न

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Combing continues in search of tiger, new footprints not found
महोली (सीतापुर)। इलाके में पिछले डेढ़ माह से बाघ ने वन विभाग की टीम को छका रखा है। टीम उसके लिए लगातार पिंजड़ा लगा रही है पर बाघ चकमा देकर बच निकलता है। रविवार को फिर से कठिना नदी के किनारे खेेतों में कांबिंग की गई। इस दौरान कोई ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

महोली इलाके के चंद्रा गांव के निकट बीते माह जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए थे। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जिसमें बाघ की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चंद्रा गांव में बाघ ने एक गाय को निवाला बनाया था। जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और 29 जनवरी को कारेदेव मंदिर के निकट जंगल में पिंजड़ा लगाया गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान मोगा ढाबे के निकट ताजा पगचिह्न मिलने के बाद 17 फरवरी को पिंजड़ा वहां लगाया गया है। फिर भी बाघ पिंजड़े में नहीं पहुंचा। वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि रविवार को कांबिंग के दौरान कोई ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहकर खेतों की तरफ जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र में रह कर कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed