{"_id":"6789527896138124220f64b0","slug":"cold-wave-shivered-people-sitapur-news-c-102-1-stp1002-125444-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया
Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। -संवाद
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को बादल छाये रहे। शीतलहर के बीच बूंदाबांदी ने गलन बढ़ा दी। इससे लोग ठिठुरते रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकली पर बादलों ने फिर उसे घेर लिया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने बुधवार की भोर करवट बदल लिया और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर धूप नहीं निकली थी। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर लगभग डेढ़ बजे धूप निकली पर कुछ देर बाद बादलों ने उसे फिर घेर लिया।
दोपहर तीन बजे शहर व आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ 11 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर बादल छाये रहने के साथ शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
मौसम के तेवर देख लोग गर्म कपड़ों का बोझ लादकर अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। सांझ ढलते ही गलन और बढ़ गई। काम निपटाकर लोग घर में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हवा में नमी का मानक 85 प्रतिशत रहा।
धूप खिलेगी पर गलन से नहीं मिलेगी राहत
मौसम के मिजाज में शुक्रवार को बदलाव दिख सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को धूप खिलने का अनुमान जताया है। हांलाकि, शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। लिहाजा, मौसम साफ होने और धूप निकलने पर भी गलन से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।