फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cold increased in the evening

शाम को सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cold increased in the evening
पार्क में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दो दिन से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को शनिवार को दिन में धूप खिलने से राहत मिली। न्यूनतम पारा भी उछलकर 10 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम जल्दी खुलने से लोगों ने पार्कों में पहुंचकर मौज-मस्ती की। लेकिन सर्द हवा के साथ दिन में बादलों की आवाजाही परेशानी का सबब बनी रही। शाम होते ही सर्द हवा ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। ठंड से परेशान लोगों ने राहत पाने को अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कोहरा छंटने से धूप जल्दी खिल गई। हवा भी सुबह धीमी रही। लिहाजा, धूप की गर्माहट ने ठंड से कुछ राहत मिलने की आस जगाई। मौसम खुलने से नए साल के दूसरे दिन भी पार्कों में रौनक नजर आई। पिकनिक के साथ लोगों ने खूब धमाल किया। लेकिन सुबह 11 बजे से आसमान में बादली की आवाजाही शुरू हो गई। उधर, सुबह दो किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा ने दोपहर होते-होते छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

बदली व सर्द हवा लोगों को धूप खिलने के बावजूद दिन भर सिहरन का अहसास कराती रहीं। धूप में सर्दी से राहत मिलती, लेकिन छांव में सर्द हवा ठिठुरने पर मजबूर कर देती। जिसके चलते धूप में भी लोग गर्म कपड़ों का बोझ बदन पर लादे नजर आए। मौसम साफ होने से पारे में जरूर उछाल दर्ज किया गया। सांझ ढलने पर मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए। सर्दी में इजाफा होता देख लोग घरों में जा दुबके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को बादलों की आवाजाही एवं हवा में नमी से ठिठुरन कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed