{"_id":"60f9b5d48ebc3eef6910610d","slug":"cold-chain-medicine-sold-without-keeping-it-in-the-fridge-sitapur-news-lko588033789","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज में रखे बिना बेची जाती मिली कोल्ड चेन की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज में रखे बिना बेची जाती मिली कोल्ड चेन की दवा
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायत पर एफएसडीए की औषधि इकाई ने गुरुवार को कई दवा दुकानों की औचक जांच की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर बिना फ्रिज के ही बाहर खुले में रखी कोल्ड चेन की दवाएं बेची जाती मिली। इसके साथ ही कई मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री बिना बिल काटे ही होते मिली। जांच टीम ने दस दवाओं के नमूने सीज कर लैब जांच को भेजते हुए कई मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भी जारी की है।
जिला औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि महमूदाबाद में संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच पड़ताल के दौरान भूषण मेडिकल स्टोर पर तमाम तरह की गंभीर खामियां मिली। यहां पर दुकान संचालन को जरूरी फ्रिज की व्यवस्था न होने के कारण दवाएं खुले में रख कर बेची जाती मिली। दवाओं का रखरखाव भी बेहद खराब व गंदगी के बीच मिला।
दुकान पर दवा की बिक्री फॉर्मासिस्ट की गैर मौजूदगी भी हो रही थी और दवा खरीदने पर बिल भी नहीं दिया जाता था। इस पर मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लैब जांच को भेजकर कर नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित जवाब मांगा गया है। जांच टीम ने इसके साथ ही जयसवाल मेडिकल स्टोर, शिव मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर, कुमार मेडिकल स्टोर, जयदीप मेडिकल स्टोर की भी जांच पड़ताल कर बेची जा रही दवाओं में से दो दो नमूने लैब जांच को सीज कर भेजे। आगे की कार्रवाई लैब जांच की रिर्पोट के आधार पर तय होगी।