फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CO sir...the bully is pressurizing for marriage

Sitapur News: सीओ साहब...विवाह का दबाव बना रहा है दबंग

Fri, 24 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
CO sir...the bully is pressurizing for marriage
सिधौली। पहले युवती को अलग-अलग नंबरों से फोन किया और फिर जबरन उसके असहज फोटो बना लिए। शादी करने से मना करने पर युवती के दोस्त व परिजनों को मोबाइल के जरिए फोटो भेज दिए। मनबढ़ लगातार शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सिधौली कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने क्षेत्राधिकारी सिधौली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अटरिया थाना इलाके के बौनाभारी निवासी पीयूष मिश्रा उसे मोबाइल के जरिये परेशान करता है। आरोप है जबरन उसके कुछ असहज फोटो बना लिए हैं।
विज्ञापन


वह उसे धमकी दे रहा है कि वह उससे शादी करे नहीं तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती के मुताबिक उसके कुछ दोस्तों और नजदीकी लोगों को उसकी कुछ फोटो भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे व उसके परिवार वालों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर लगातार परेशान कर रहा है। घरवालों को धमकी देता है कि उसकी लड़की की अश्लील फोटो उसके पास हैं, उससे अपनी लड़की विवाह करो अन्यथा उसका चारित्रिक हनन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed