{"_id":"61b24eb46a2c940b7f011a41","slug":"co-s-car-fell-in-the-ditch-below-15-feet-sitapur-news-lko6082209109","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फिट नीचे खाई में गिरी सीओ की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फिट नीचे खाई में गिरी सीओ की कार
विज्ञापन
हरगांव इलाके में खाई में गिरी पड़ी गाड़ी। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। लखनऊ जा रहे लखीमपुर के निघासन सीओ की कार अचानक अनियंत्रित होकर गुरुवार सुबह करीब 15 फिट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर हरगांव और खीरी की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास कर कार में फंसे सीओ, उनके गनर और चालक को बाहर निकाला। सभी को चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा घना कोहरे होने की वजह से होना बताया जा रहा है।
लखीमपुर जिले के थाना निघासन सीओ सुबोध कुमार जायसवाल गुरुवार को हाईकोर्ट से संबंधित काम से लखनऊ जा रहे थे। सीओ की गाड़ी हरगांव बार्डर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, इसी बीच गाड़ी बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर हरगांव और लखीमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने खाई में गिरी कार को निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई। मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
हादसे में कार सवार सीओ सुबोध जायसवाल, गनर रिंकू, चालक रामनरेश को आंशिक रूप से घायल हो गए। गाड़ी सड़क से करीब 15 फिट नीचे गिरी थी। हादसे के बाद दूूसरी गाड़ी से सीओ को लखनऊ भेज दिया गया। हादसा गुरुवार भोर में घने कोहरे की वजह से हुआ। हालांकि, कार में सवार सीओ समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।