फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM's Chief Advisor inspected the heliport

Sitapur News: सीएम के मुख्य सलाहकार ने किया हेलीपोर्ट का निरीक्षण

Tue, 25 Feb 2025 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
CM's Chief Advisor inspected the heliport
नैमिषारण्य (सीतापुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी सोमवार को नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था से प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में सवाल किए। डीएम अभिषेक आनंद से हेलीपोर्ट समेत अन्य प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि हेलीपोर्ट पर सभी जरूरी कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं। सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से होने चाहिए। इस दौरान हेलीकॉप्टर सेवा पर भी चर्चा की। इसमें नैमिषारण्य से लखनऊ फिर लखनऊ से प्रयागराज के लिए उड़ान पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश जोशी, आरएसएस के अखिल भारतीय अधिकारी प्रशांत हलतारकर, प्रांत प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक अभिषेक, एडीएम नीतीश सिंह, एएसपी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम अनिल रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed