फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM will honor two women leaders today

Sitapur News: दो महिला प्रधानों को आज सीएम करेंगे सम्मानित

Thu, 01 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM will honor two women leaders today
सीतापुर। सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की दो महिला प्रधानों का चयन किया गया है। इन्हें दो जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत के विकास के लिए तय अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर इनका चयन किया गया है।
विज्ञापन

सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत बीते साल जिले की 30 ग्राम पंचायतों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इनमें से दो ग्राम पंचायतों को योजना के तहत चयनित किया गया है।
विज्ञापन

एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेलावां खुर्द की प्रधान आरती बाजपेई और मिश्रिख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरमी की प्रधान आरती देवी को दो जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में सीएम सम्मानित करेंगे। भेलावां खुर्द ग्राम पंचायत को पुरस्कार में विकास कार्य कार्य कराने के लिए 11 लाख रुपये और बरमी ग्राम पंचायत को नौ लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ही मिल रही ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं
ऐलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेलावां खुर्द ब्लाॅक मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर हरगांव-महोली मार्ग से करीब चार किमी अंदर है। गांव का आधुनिकीकरण करने में प्रधान आरती बाजपेयी व पंचायत सचिव कल्याणी महेंद्रा का विशेष योगदान रहा। शिक्षणरत छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनाई गई है। अलग-अलग बैठकर पढ़ने वाले छात्रों के लिये मेज व केबिन बनवाए गए हैं। वातावरण को शुद्ध रखने के लिये पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका का निर्माण कराया है। छात्रों के लिए कैप्टन मनोज पांडेय खेल मैदान का निर्माण किया गया है। महर्षि दधीचि अमृत सरोवर का निर्माण कराया है। नियमित साफ सफाई व कूड़ा निस्तारण का प्रबंध किया गया। विद्यालय परिसर को स्वच्छ व हरा भरा बनाया गया है। विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत दुरूस्त करवाया। पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगवाया हैं। जन सुविधा केंद्र से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी लाभार्थियों को पेंशन सुविधा दी जा रही है। सामुदायिक शौचालय की सुविध सुलभ है। गोवंशों के चारा के लिए नैपियर घास के लिये अलग से स्थल की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन से संदेश जारी करने के लिए लाउडस्पीकर लगाया गया है।

अमृत वाटिका और सरोवर से हो रही ग्राम पंचायत को आय
मिश्रिख विकास खंड की ग्राम पंचायत बरमी की प्रधान आरती देवी ने मनरेगा से सुसज्जित अमृत वाटिका और अमृत सरोवर का निर्माण कराया है। इसे देखने के लिए कई ग्राम पंचायतों से लोग आते हैं। इसमें प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति तय फीस ली जाती है। इससे पंचायत को आय होती है। मार्च से अबतक 53900 रुपये की आय हुई है। पंचायत भवन में लाइब्रेरी अन्य सुविधाएं ग्रामीणों को दी जा रही है। नियमित समाचार पत्र आ रहा है। जिसे हर वर्ग पढ़ने के लिए पंचायत भवन पहुुंचता है। कामधेनु गोशाला बनाई गई है। विद्यालय का कायाकल्प कर बच्चों के लिए सुविधाएं दी गई हैं। ग्राम पंचायत को सीसीटीवी से लैस किया गया है। इससे गांव में आने जाने वाले लोगों की हर गतिविधि कैद होती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed