{"_id":"56e852f64f1c1b19118b4d1a","slug":"cm-released-six-power-substations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने छह उपकेंद्रों का किया लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने छह उपकेंद्रों का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की जनता को सरकार ने बेहतर विद्युत आपूर्ति का तोहफा दिया है। मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव ने राजधानी में सीतापुर के पांच नए विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। सभी उप केंद्र तकरीबन 75 करोड़ की लागत से निर्मित हुए हैं।
विज्ञापन
जबकि विद्युत उप केंद्र नेरी को पचास करोड़ की लागत से ऊर्जीकृत किया है। इनके चालू होने के बाद यहां की पांच लाख की जनता को फायदा मिलेगा। सपा सरकार आगामी अक्तूबर 2016 से ग्रामीण इलाकों में 16, तहसील इलाकों में 18 व जिला मुख्यालय पर 22 घंटे बिजली आपूर्ति की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
इसे अमली जामा पहनाने को सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को जिले को पांच नए उपकेंद्रों का लोकार्पण कर इसकी सौगात दी है।
विज्ञापन
सभी उपकेंद्र 75 करोड़ की लागत से निर्मित हुए हैं। महोली संवाद के अनुसार नेरी में आयोजित भव्य समारोह में विधायक अनूप गुप्ता ने 50 करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र का लोर्कापण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब महोली विधानसभा के लोगों को सीतापुर से नहीं, नेरी से बिजली मिलेगी। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अधिशासी अभियंता आरबी यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर, पावर कॉर्पोरेशन ने लोकार्पण के बाद सभी उप केंद्रों से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी है।