फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cm election meeting in sitapur

‘अच्छे दिनों का वादा कर देशवासियों से किया धोखा’

Mon, 06 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cm election meeting in sitapur
CM Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा कर देशवासियों से धोखा किया है। अच्छे दिनों के बजाय नोटबंदी कर सबको लाइन में खड़ा कर बुरे दिन दिखा दिए। मुख्यमंत्री ने जिले में सोमवार को छह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के साथ बसपा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


सिधौली के गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में हुई पहली जनसभा में सीएम 40 मिनट देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री बोले, समाजवादी लोग विपरीत हवा में भी साइकिल चला लेते हैं। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वजह से खून-पसीने की कमाई को पाने के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक बैंकों के बाहर खड़े रहना पड़ा। कुछ की जान भी चली गई।
विज्ञापन


पर सपा सरकार ने इन पीड़ित परिवारों में आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपने खबर पढ़ी होगी। बैंक की लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने पता किया तो उस मोहल्ले के सबसे गरीब परिवार का वह बच्चा था। उसके परिवार को बुलाकर हमने दो लाख रुपये दिए। कहा कि अब तो पांच सौ व हजार के पुराने नोट जमा हो गए हैं। मोदी सरकार को बताना चाहिए कि कितना काला धन आया।

15 लाख रुपये सबके खाते में भेजने की बात कही थी, 15 हजार ही डलवा देते तो कुछ भला हो जाता। सीएम ने कहा कि दो हजार की नई नोट ऐसी छपवाई कि लोग उसे चूरन वाली नोट कह रहे हैं। बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले कि वह पत्थर वाली सरकार है।

जो हाथी लगवाए वह आज भी खड़े हैं। कहा कि अबकी एक लाख युवाओं को पुलिस में भर्ती कराना है। इसके लिए बस हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास करनी होगी। बाद में कोई परीक्षा नहीं, जो सबसे तेज दौड़ेगा वह भर्ती कर लिया जाएगा।


कहा कि एक करोड़ गरीबों को समाजवादी पेंशन मिलेगी। का एक हजार रुपया देने का काम किया जाएगा। जो काम अधूरे रह गए उन्हेें तेजी से पूरा करेंगे। सीएम ने मिश्रिख, पिसावां, रेउसा, सदरपुर व बिसवां में सभा के दौरान जनता से समर्थन मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed