{"_id":"ef29f9acfe0b05ba0b5fea89cf26fc64","slug":"cleaning-personnel-march-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों का चल रहे क्रमिक अनशन के 16वें दिन प्रदर्शनकारियों ने झाडू लेकर विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। इसके बाद चेतावनी दी कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो लखनऊ तक पैदल मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष प्यारेलाल ने कहा इतने दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है। उसको न तो शहर की सफाई की चिंता है, न ही कर्मचारियों की। सिर्फ अपने हित देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद जुलूस नगरपालिका प्रांगण से शुरू होकर नगर विधायक कार्यालय से होते हुए पालिका पर आकर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब तो हद हो गई है।
विज्ञापन
बहुत जल्द इस प्रदर्शन को लखनऊ तक ले जाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विशेन पर धमकाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह विशेन प्रदर्शन स्थल पर आए। उन्होंने कहा कि जल्द इसको समाप्त कर दो। वरना आप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संतोष, रामकुमार, विनोद कुमार, फिरोज आदि मौजूद रहे।