{"_id":"69c826b4bb93955057036029","slug":"class-2-children-could-not-read-hindi-book-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152836-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कक्षा दो के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कक्षा दो के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी की किताब
Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते डीएम।
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही हरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान कई खामियां मिलीं। कक्षा दो के बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर बीईओ, प्रधानाध्यापिका व विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या व उपस्थिति पंजिका देखी। बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। कई बच्चे बिना यूनिफॉर्म के ही विद्यालय में नजर आए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की कम उपस्थिति पर एबीएसए को फटकारा। साथ ही मास्टर रजिस्टर बनाए जाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जाहिरा बानो को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। निपुण तालिका को भी देखा। कक्षा-2 के बच्चों से संवाद कर पुस्तक पढ़वाई। बच्चे सही से पुस्तक नहीं पढ़ सके।
विद्यालय में अन्य कमियां मिलने पर सभी शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोई घर पहुंचकर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। पके हुए भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। भोजन की गुणवत्ता काफी खराब मिली। लापरवाही सामने आने पर बीईओ रमाकांत मौर्य को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।