{"_id":"584852064f1c1b2434448ba6","slug":"clash-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव में होमगार्ड ने बुजुर्ग को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव में होमगार्ड ने बुजुर्ग को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में बदहाली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 28वें दिन भी बैंकों का सिस्टम पटरी पर नहीं आ सका है। बुधवार को बैंकों में कैश की किल्लत रही। सकरन शाखा में कैश नहीं था, जबकि सांडा में कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हरगांव में भी बैंक के सामने हंगामा होता रहा। यहां एक होमगार्ड ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। इससे वहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
नबी नगर निवासी लक्ष्मीकांत (60) हरगांव में स्टेट बैंक गया था। वह लाइन में लगा था। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सतीश कुमार ने कुछ लोगों को लाइन से अलग बैंक के अंदर भेज दिया। लक्ष्मीकांत ने विरोध किया तो होमगार्ड भड़क गया और उसने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को ही उलटे थाने ले आई। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहनलाल सारा विवाद का ठीकरा बुजुर्ग के सिर मढ़ रहे थे। पीड़ित ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे से करीब एक घंटे तक बैंक का काम बाधित रहा।
विज्ञापन
सकरन ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा सांडा में बीते एक सप्ताह से नकदी न होने की बात बताई जा रही है। इस बात को लेकर खाता धारकों ने बैंक शाखा का शटर गिरा दिया और प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक व अन्य शाखाओं में अधिकतम राशि भुगतान करने की सीमा 5 हजार रुपये कर दी गई थी।
जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बैंके अधिकतम 2 हजार रुपये ही खाता धारकों को भुगतान कर रही थीं। बुधवार को लहरपुर, बिसवां, सिधौली, तंबौर, रेउसा, मिश्रिख, महोली आदि कस्बों में स्थिति बैंकों व क्षेत्र की शाखाओं में खाता धारकों को महज दो हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। बुधवार को बैंकों से करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जबकि 25 करोड़ रुपये जमा हुए।