फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Children's educational ability tested by reading books

Sitapur News: किताब पढ़वाकर बच्चों की शैक्षिक योग्यता परखी

Thu, 09 Apr 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Children's educational ability tested by reading books
कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर में निरीक्षण के दौरान बच्चों से किताब पढ़वाते डीएम। संवाद
सीतापुर। जिलाधिकारी ने बुधवार को खैराबाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गद्दीपुर परिसर में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। गैरहाजिर रहने पर एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने व अधूरी तैयारियों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीपीएम को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उपलब्ध उपकरणों व व्यवस्थाओं की ली। वीएचएसएनडी सत्र की समुचित तैयारियां न पाए जाने पर आंगनबाड़ी सुनीता देवी और बीपीएम अनुज तिवारी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


एएनएम किरन त्रिवेदी के अनुपस्थित मिलने पर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश एमओआईसी को दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय गद्दीपुर में बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कक्षा-दो के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें किताब पढ़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किताब पढ़वाकर बच्चों की शैक्षिक योग्यता परखी। अपेक्षित परिणाम न मिलने पर नाराजगी जाहिर कर प्रधानाचार्या को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। वहीं, स्कूल के रसोईघर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कच्चे चावल व तैयार भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।


साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में निर्धारित ड्रेस में ही आएं। उनकी दिनचर्या और समुचित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed