फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Children's disputes, six injured

बच्चों के विवाद बड़े भिड़े, छह घायल

Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children's disputes, six injured
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और बल्लम चले। घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए हैं। बल्लम लगने से एक पक्ष के घायल हुए दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के पलिया मजरा मुर्तजानगर मानापुर में मंगलवार की देर रात बच्चों के खेलते समय हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों से बड़े लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और बल्लम चले। बल्लम लगने से पलिया निवासी तोताराम (40), उसका भाई बेनीराम उर्फ राजू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेश (25) भी मारपीट के दौरान चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अल्ताफ, छब्बन और बिट्टो पत्नी छब्बन भी घायल हो गई हैं। घायलों को महमूदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से बल्लम लगने से घायल हुए तोताराम, बेनीराम की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बिट्टो की तहरीर पर एनसीआर का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मारपीट में घायल तोताराम के भाई उमेश ने गांव के ही छब्बन, अल्ताफ के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed