फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Children of council schools will taste organic green vegetables.

Sitapur News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे चखेंगे आर्गेनिक हरी सब्जियों का स्वाद

Mon, 25 Nov 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 25 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will taste organic green vegetables.
पिसावां (सीतापुर)। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे मध्याह्न भोजन में आर्गेनिक सब्जियां खाएंगे। विद्यालय परिसर में किचन गार्डन बनाने और उसमें अच्छी आर्गेनिक हरी सब्जियों को लेकर शिक्षकों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। विकासखंड में 10 से अधिक किचन गार्डन बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

बीईओ अवनीश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय बाजनगर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने किचन गार्डन को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। किचन गार्डन में बैंगन, पालक, मूली, फूलगोभी, सोया, हरी धनिया सहित अनेकों प्रकार की आर्गेनिक सब्जियों मिली। विद्यालय प्रभारी रमेश मिश्रा सहित अन्य स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय में बच्चों की प्रगति और उपस्थिति देख उन्होंने अध्यापकों के बेहतर प्रयास के लिए बधाई दी। सहायक अध्यापक संजीव रावत ने बताया कि बच्चों का पौधा पलक समूह बनाया गया है। जो कि पेड़-पौधों की देखभाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड के टिपकापुर, गुजरपुर, लिल्सी व नेवादा आदि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए हरी सब्जियों का उत्पादन कराया जा रहा है। साथ ही अध्यापकों को किचन गार्डन बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किचन गार्डन में पूर्ण रूप से प्राकृतिक खाद का प्रयोग हो रहा है।


तैयार कर रहे किचन गार्डन
रासायनिक उर्वरक से उगाई गई सब्जी बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए प्रयास है विद्यालय परिसर में जैविक व आर्गेनिक उर्वरक से तैयार की गई सब्जी ही मिड-डे मील के तहत बच्चों को परोसी जाए। इसके लिए शिक्षक किचन गार्डन तैयार कर रहे हैं।
अवनीश कुमार, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed