{"_id":"63485ada259a2a5feb1d7646","slug":"children-distraught-with-hunger-did-not-make-mdm-sitapur-news-lko652731472","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे भूख से व्याकुल, नहीं बना एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे भूख से व्याकुल, नहीं बना एमडीएम
विज्ञापन
गोंदलमाऊ क्षेत्र के सरवा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते बच्चे। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदलामऊ (सीतापुर)। गोंदलामऊ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर पश्चिमी में गुरुवार को एमडीएम नहीं बना। रसोई घर में ताला लटकता रहा। भूख से व्याकुल बच्चे भोजन का इंतजार करते रहे पर भोजन का इंतजाम न हो सका। प्रधानाध्यापक ने एक-एक केला बंटवाकर छुट्टी कर दी।
बच्चों को मिड-डे-मील में दिए जाने वाले दूध में बीते बुधवार को छिपकली गिर गई थी। दूध पीने से 20 बच्चे बीमार हो गए थे। उनको उल्टी शुरू हो गई थी। आठ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी रेफर कर दिया गया था। वहां पर इलाज के बाद उनकी हालात में सुधार हुआ था। गुरुवार को स्कूल खुला। पंजीकृत 160 बच्चों के सापेक्ष महज 40 बच्चे ही पहुंचे। गंभीर रूप से बीमार आठ बच्चे विद्यालय नहीं आए।
रसोइयां भी डर की वजह से विद्यालय नहीं आई। इससे पूरे दिन रसोइघर में ताला लटकता रहा। बच्चों को एमडीएम नहीं मिला। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को एक-एक केला बंटवा दिया। उसके बाद तीन बजे नौनिहालों की छुट्टी कर दी गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में एमडीएम बनवाया जाएगा। रसोइयां न आने के कारण भोजन नहीं पक सका है।
विज्ञापन
बीईओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि नौनिहालों की हालत ठीक है। कुछ नौनिहाल विद्यालय आए हैं। जल्द ही यहां पर एमडीएम बनवाया जाएगा।