फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child theft from CHC, stir

सीएचसी से बच्चा चोरी, हड़कंप

Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Child theft from CHC, stir
हरगांव सीएचसी से नवजात बच्चा चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सीएचसी से एक नवजात चोरी हो गया। बच्चा पूर्व विधायक के घर काम करने वाले एक व्यक्ति का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चे को पांच घंटे के भीतर खोज निकाला।
विज्ञापन

रानी फार्म मजरा मल्लापुर निवासिनी सावित्री रविवार को सीएचसी हरगांव में भर्ती हुई थी। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे प्रसव हुआ। प्रसव के करीब एक घंटे बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर प्रसूता को प्रसव कक्ष से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ देर बाद प्रसूता नित्यक्रिया के लिए चली गई। उसकी मां सो गई। तभी छोटकन्नी नाम की महिला ने बच्चे को चोरी कर लिया। प्रसूता जब वापस आई तो उसे जानकारी हुई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

काफी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर प्रवीण कुमार सिंह यादव, एसओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितेश वर्मा ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। प्रसूता का पति पूर्व विधायक रमेश राही के यहां नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते रमेश राही सुबह ही पहुंच गए और नवजात को बरामद कराने के लिए स्थानीय पुलिस से बातचीत की। दोपहर करीब तीन बजे थाने के सिपाही अवधेश सिंह को जानकारी मिली कि जिस महिला ने नवजात को उठाया, वह झरेखापुर के पास किसी गांव में है। पुलिस टीम ने छापा मार कर महिला को पकड़ लिया।

एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरक्षी अवधेश सिंह की वजह से महज पांच घंटे में बच्चा मिलने पर पूर्व विधायक ने आरक्षी सराहा करते हुए 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed