फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child dies due to malaria, 300 sick

मलेरिया से बालक की मौत, 300 बीमार

Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to malaria, 300 sick
औरंगाबाद/रामगढ़। गोंदलामऊ में बुखार का प्रकोप है। अब मलेरिया भी फैलने लगा है। मलेरिया से शनिवार को एक बालक की मौत हो गई। करीब 300 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। 12 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। सीएचसी में इनका इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड के 10 से अधिक गांव संक्रमण की चपेट में आ गए है। अब रोजाना गांवों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सैदापुर निवासी विधुर (12) को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजन सिधौली के एक निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जांच में मलेरिया की बात डॉक्टर ने बताई। इलाज के दौरान शनिवार को विधुर की मौत हो गई। बरियापुर में 45, नगवा में 30, सैदापुर 50, बबुरीखेरा में 40 व ब्रम्हावली में 50 मरीज बुखार से पीड़ित है। ब्रम्हावली व बबुरीखेरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को दवाएं वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहड़कला में करीब 100 मरीज बुखार की चपेट में है। यहां के 10 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। सीएचसी की टीम ने रायपुर में 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें 11 की स्लाइड ली गई। महुवाकोर में 35 मरीज मिले। 10 की स्लाइड ली गई।
बरियापुर में 30 व रामगढ़ में 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। रायपुर व सरैंया में एक-एक मरीज को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed