{"_id":"6adfa453a3fa380ec109b0fd","slug":"tree-plantation-drive-begins-along-the-84-kosi-parikrama-route-sitapur-news-c-102-1-slko1052-166513-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण अभियान शुरू
Tue, 27 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के रूप में नैमिषारण्य की 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर ऋषियों के नाम से पौधरोपण शुरू किया गया है। सोमवार को एक ऋषि के नाम एक पौधा के संकल्प के साथ लोक भारती संस्था की ओर से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए हरिशंकरी रोपण का कार्य किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ अन्य लोगों की भी सहभागिता रही।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्राचीन ऋषि परंपरा को सम्मान देना, परिक्रमा मार्ग को हरा-भरा बनाना और आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत हरिशंकरी पौधरोपण को विशेष महत्व देते हुए ऋषियों के नाम पर पौधे लगाकर उनकी तपस्या, ज्ञान और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को स्मरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
हरिशंकरी में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे एक साथ लगाए जाते हैं। हिंदू धर्म में इन तीनों का विशेष महत्व है। पीपल में भगवान विष्णु, बरगद में भगवान शिव और पाकड़ में ब्रह्मा का वास माना जाता है। परिक्रमा मार्ग पर रोपे गए यह पौधे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को छाया देने के साथ इको फ्रेंडली माहौल भी बनाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सोमवार को विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने लोक भारती के पदाधिकारियों के साथ पौधे रोपे और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। लोक भारती के राष्ट्रीय संयोजक बृजेंद्र पाल सिंह, सह संयोजक गोपाल , प्रांत आयोजक कमलेश सिंह, जिला सह संयोजक कृष्ण देव तिवारी, अश्वनी सिंह और आशीष शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।