फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child dies by drowning

भट्ठे में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत

Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में रविवार को मवेशी चराने गए बालक की भट्ठे के खड्ड में भरे बरसात के पानी में डूबने मौत हो गई। जानकारी पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को पानी से निकाला गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र के भदेवां मजरा चिरैया गांव निवासी दिलीप (12) पुत्र छग्गा राजपूत रविवार को गांव के कई बच्चों संग मवेशी चराने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप मवेशी की डोर पकड़े हुए था। मवेशी ने अचानक भट्ठे के पानी तरफ खींच लिया। गांव के पच्छिम दिशा में स्थित शिव भट्ठा में भरा बरसाती पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि भट्ठे में पानी काफी भरा था। साथ में गई श्रीधर की बालिका ने शोर मचाकर घर में परिजनों को जानकारी दी। गांव से काफी लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। खड्ड में भरे पानी में तलाश कर लोगों ने शव निकाला। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जांच कराई जाएगी। मृतक के परिवार वालों को सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed