{"_id":"67f028f3975def35660b1e64","slug":"chief-ministers-model-composite-school-will-be-built-in-the-district-with-rs-25-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129643-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 25 करोड़ रुपये से जिले में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 25 करोड़ रुपये से जिले में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को जल्द ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए परसेंडी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया परियनपुरवा का चयन किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अगले शैक्षिक सत्र तक यह विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि जिले का यह पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय होगा। स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ आवासीय होगा। इसमें एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत परिषदीय स्कूल को उच्चीकृत किया जा रहा है। करीब पांच एकड़ में बन रहे इस स्कूल में 30 क्लासरूम होंगे।
इसके साथ बाल वाटिका, बास्केट बाल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट भी होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। इस स्कूल में डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म व डिजिटल लर्निंग के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।