फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chief Minister will give the gift of development today

मुख्यमंत्री आज विकास की देंगे सौगात

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give the gift of development today
लहरपुर (सीतापुर)। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। वह करीब एक घंटे तक लहरपुर में रहेंगे। विकास की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जन विश्वास यात्रा की जनसभा कर माहौल को अपने पक्ष में बनाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों को रविवार की देर रात तक अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे लहरपुर के विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सूर्य कुंड मंदिर पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे, जहां पर करीब एक घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वह विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही सोमवार को आ रही जनविश्वास यात्रा की जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को 3:05 बजे वह हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर 25 दिसंबर को डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मातहतों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को डीएम और एसपी ने सीएम के कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी की जिम्मेदारियां तय की। एएसपी, सीओ समेत कई थानेदार और भारी पुलिस फोर्स, पीएसी भी लगाई गई है।

लखीमपुर से हरगांव पहुंचेगी जन विश्वास यात्रा
सोमवार को जन विश्वास यात्रा भी लहरपुर पहुंचेगी, जिसका नेतृत्व मंत्री प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश जितिन प्रसाद, राज्यसभा सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर सिंह करेंगे। यात्रा लखीमपुर से हरगांव में प्रवेश करेगी। जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। हरगांव से होते हुए यात्रा लहरपुर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed