फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chief Minister may come to Sidhauli tomorrow

मुख्यमंत्री कल आ सकते हैं सिधौली

Mon, 04 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may come to Sidhauli tomorrow
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पड़ाव मैदान पर साफ-सफाई करते सफाई कर्मी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर (सिधौली)। जिले में छह जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। सिधौली के पड़ाव मैदान पर सोमवार को हलचल नजर आई। अफसरों की देखरेख में मैदान की सफाई कराई जा रही है। मुख्यमंत्री यहां से किसान कल्याण मिशन की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक विशेष रूपरेखा बनाई है। विभिन्न गतिविधियों के जरिए किसान कल्याण और किसानों की आमदनी दोगुनी करने का अभियान छह जनवरी को शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस मिशन के जरिए किसानों को नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी नाराजगी भी दूर की जाएगी। इस मिशन के जरिए प्रत्येक ब्लॉक पर जनवरी के हर बुधवार को एक दिवसीय मेला व प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास होगा। किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद भी होगी। इस अभियान की शुरुआत छह जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे।

मुख्यमंत्री इस मिशन का शुभारंभ सीतापुर से कर सकते हैं। यह सुगबुगाहट मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के सिधौली या महोली पहुंचने की संभावना है। सोमवार को सिधौली के पड़ाव मैदान पर सफाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम सिधौली संतोष राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed