फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cheated the woman

महिला को झांसा देकर ठगा

Sun, 23 Oct 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
cheated the woman
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दो ठगों ने एक महिला को झांसा देकर नकदी समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संतनगर पश्चिमी मोहल्ले की निवासी शिवप्यारी ने बताया कि वह दीपावली की खरीदारी करने बाजार गयी थी।रविवार को लौटते समय दो युवक उसे बातों में उलझाकर उसके घर तक आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने उसके घर के अंदर कमरे का ताला खुलवा कर बक्से से रखे जेवर व एक लाख नकदी पार कर दी। महिला ने बताया कि जब उसे समझ आया तब उसने शोर मचाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लूट की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार
सीतापुर। रेउसा पुलिस ने लूट का खुलासा करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बीते 19 अक्टूबर को बीसी संचालक विवेक कुमार मौर्य निवासी कस्बा रेउसा मांगू तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक बंद कर घर आ रहा था। रेउसा बिसवां हाईवे मार्ग काशीपुरवाबरा चौराहे पर स्थित गुप्ता ढाबे के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और तमंचा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया था कि उसके बैग में 20 हजार रुपये की नकदी थी। एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मामले में सतीश भार्गव, आशीष कुमार निवासीगण सुपुलपुरवा थाना रामपुर मथुरा को ग्राम अकसोहा मोड़ प्राइमरी सकूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 18 हजार रुपये नकद, एक तमंचा बाइक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed