{"_id":"5d2777cb8ebc3e6cdc3ab33b","slug":"chaired-chair-of-the-block-chief-sitapur-news-lko4701535150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की छिन गई कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की छिन गई कुर्सी
विज्ञापन
सीतापुर। ब्लॉक प्रमुख लहरपुर सरला वर्मा के खिलाफ गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। पूर्व विधायक अनिल वर्मा की धर्मपत्नी लाख जतन के बाद भी अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रहीं।
मतदान में 62 बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें से 60 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जबकि ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में दो मत ही पड़े।
लहरपुर ब्लॉक में कुल 85 बीडीसी सदस्य हैं। मतदान के बाद एसडीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने का ऐलान किया। इसी के साथ ब्लॉक प्रमुख सरला वर्मा की कुर्सी छिन गई।
विज्ञापन
विकासखंड लहरपुर के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सरला वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 13 जून को डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की इजाजत मांगीं थी।
भाजपा नेता एवं वार्ड संख्या 64 से बीडीसी सदस्य परमेश्वर भार्गव की अगुवाई में 55 बीडीसी सदस्यों ने अपने हलफनामे डीएम को सौंपे थे। शपथपत्रों की जांच के बाद अविश्वास पर चर्चा व मतदान के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई थी।
गुरुवार को सीओ अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों की परेड कराई गई। अविश्वास पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया।
यहां के कुल 85 बीडीसी सदस्यों में से 62 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतों की गिनती करने के बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने का ऐलान किया।
एसडीएम ने बताया कि 60 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े हैं। जबकि दो मत ब्लॉक प्रमुख सरला वर्मा के पक्ष में हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही भाजपाई खेमा खुशी से झूम उठा। बीडीसी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।